अफगानिस्तान में विस्फोट व हवाई हमले में 16 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता दाउद अहमदी के हवाले से बताया कि हेलमंद प्रांत के संगीन जिले में रविवार को एक मोटरसाइकिल बम उस वक्ता फटा, जब पुलिस का एक काफिला वहां से गुजर रहा था।
प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।
नाटो ने बताया कि उरुजगान प्रांत में अफगान और विदेशी सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले के बाद आतंवादियों पर हवाई हमले किए गए।
एक बयान में बताया गया है कि नाटो के तीन हवाई हमले में 14 आतंकवादी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications