सेंसेक्स 409 अंक उछला, 19000 के पार (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 45.65 अंकों की बढ़त के साथ 18,845.31 पर खुला। दिन में यह 19243.44 अंक के ऊपरी और 18845.31 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 61.64 अंक चढ़कर 8,112.37 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 22.69 अंक चढ़कर 10,271.94 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एसबीआई (5.52 फीसदी), एचडीएफसी (5.32 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.53 फीसदी), रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र (4.47 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (4.43 फीसदी) के शेयर सबसे अधिक तेजी दर्ज करने वाले रहे। वहीं विप्रो (1.27 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (0.43 फीसदी), हीरो होंडा (0.28 फीसदी) और भारती एयरटेल (0.17 फीसदी) के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (3.62 फीसदी), तेल एवं गैस (2.57 फीसदी), रियल्टी (2.46 फीसदी) और धातु (1.59 फीसदी) सेक्टर में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई जबकि तेज उपभोग की उपभोक्ता वस्तुएं (एफएमसीजी) में 0.48 फीसदी और ऑटो सेक्टर में 0.63 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1510 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1449 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.85 अंकों की गिरावट के साथ 5639.20 पर खुला। निफ्टी ने 5770.60 के ऊपरी और 5639.20 के निचले स्तर तक कारोबार किया। एनएसई के सभी सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications