बिहार में 3 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील नायक ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि पिछले दिनों हुई कजरा जंगल मुठभेड़ में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कुछ सदस्य गांव में आए हुए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को धर दबोचा।
उन्होंने बताया कि तीनों नक्सली हार्डकोर बताए जाते हैं। इनके पास से दो देसी बम, दो रिवाल्वर सहित बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। नायक ने बताया कि संगठन में भर्ती संबंधी आवेदन पत्र भी जब्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे नक्सली गतिविधियों के बारे में कुछ जानकारी मिल जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications