पंजाब में फर्श धंसने से 2 की मौत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 'लक्ष्मी एनर्जी एण्ड फूड इंडस्ट्रीज' में सोमवार सुबह फर्श धंसने की वजह से श्रमिक उसके मलबे में दब गए।
इस घटना में दो श्रमिकों की मौत हो गई और उन्हें बचाने की कोशिश के दौरान तीन अन्य लोग मलबे में फंस गए।
अधिकारियों ने बताया कि कारखाने में मशीन का भार अधिक होने की वजह से फर्श धंस गया। घटना के वक्त कारखाने में कम से कम 15 श्रमिक मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications