सेंसेक्स 409 अंक उछला (लीड-2)
मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार शुरू होने के साथ ही तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सेंसेक्स 408.67 अंक उछलकर 19208.33 पर और निफ्टी 119.95 अंक चढ़कर 5760.00 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स इस स्तर पर जनवरी 2008 में पहुंचा था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 45.65 अंकों की बढ़त के साथ 18,845.31 पर खुला। दिन में यह 19243.44 अंक के ऊपरी और 18845.31 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 61.64 अंक चढ़कर 8,112.37 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 22.69 अंक चढ़कर 10,271.94 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.85 अंकों की गिरावट के साथ 5639.20 पर खुला। निफ्टी ने 5770.60 के ऊपरी और 5639.20 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications