रूस के दागेस्तान में 13 आतंकवादी ढेर
मास्को, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस में उत्तरी काकेसस के दागेस्तान क्षेत्र में सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान कम से कम 13 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति ने सोमवार को बताया कि दोगेस्तान में 10 आतंकवादी मारे गए जबकि अन्य तीन आतंकवादी कोमसोमोलस्कोए गांव में मारे गए। इस अभियान में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।
रूस के उत्तरी काकेसस फेडरल डिस्ट्रिक्ट के आतंकवाद निरोधी विभाग के प्रमुख की हत्या के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई थी। पुलिस की यह कार्रवाई 19 घंटे तक चली।
गौरतलब है कि रूस के उत्तरी काकेसस क्षेत्र, विशेषतौर से दागेस्तान, चेचन्या और इंगुशेतिया में पुलिस अधिकारियों पर हमले होना आम बात हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications