टेक्न ोसिटी में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगी टीसीएस
मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने 1500 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र की स्थापना करने के लिए 82 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है।
अच्युतानंदन ने कहा, "वे यहां एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करेंगे जिसमें 15000 पेशेवरों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इस संबंध में टेक्न ोपार्क के अधिकारी उनके संपर्क में रहेंगे।"
टेक्न ोसिटी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है।
टेक्न ोपार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्विन एलेक्जेंडर ने आईएएनएस से कहा, "अब जब सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है हम टीसीएस के समझौता करेंगे और शर्त यह है कि उन्हें एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा और अगर इस अवधि में कार्य पूरा नहीं होता है तो जुर्माना भरना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications