बिहार में सत्र न्यायाधीश की पुत्री अगवा
पुलिस के मुताबिक रविवार को जिले के मॉडल थाना में दर्ज प्राथमिकी में एडीजे (द्वितीय) संजीत मनदीलवार ने आरोप लगाया है कि मधेपुरा में सेवा के दौरान ही एक स्थानीय लड़के गौरव कुमार से उनके अच्छे पारिवारिक संबंध बन गए थे।
प्राथमिकी के मुताबिक गौरव शनिवार को संजीत मनदीलवार के घर आया। खाना खाने के बाद गौरव उनकी पुत्री के साथ सब्जी खरीदने बाहर गया लेकिन इसके बाद वे दोनों वापस नहीं लौटे। वह अक्सर उनके घर आता जाता रहता था। दोनों की खोजबीन की गई लेकिन जब पुत्री का सुराग नहीं मिला तो रविवार देर शाम संजीत ने थाने में गौरव पर पुत्री को अगवा कर लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।
जिले के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने सोमवार को बताया कि पुलिस इसे अपहरण का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस की दो टीमें बनाकर मधेपुरा और चेन्नई भेजा गया है।
गौरव चेन्नई में इंजीनीयरिंग का छात्र है। पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लगता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications