राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील कम्बोडिया पहुंचीं
नोम पेन्ह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उप प्रधानमंत्री और रॉयल पैलेस के मंत्री कोंग साम ओल ने पाटील का स्वागत किया।
मंगलवार को कम्बोडिया के राजा नोरोदोम सिहामोनी रॉयल पैलेस में पाटील का स्वागत करेंगे। पाटील से प्रधानमंत्री हून सेन, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष हेंग समरीन और सीनेट के अध्यक्ष चिआ सीम मुलाकात करेंगे।
पाटील और हून सेन दो समझौता पत्रों पर होने वाले हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसमें भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक और कंबोडिया के राष्ट्रीय लेखा प्राधिकरण के बीच सहयोग के लिए आपसी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया जाएगा।
इसके अलावा 'स्टंग टसल वाटर रिसोर्स डेवेलपमेंट प्रोजेक्ट (फेज-2)' के लिए कम्बोडिया की सरकार और भारत के आयात-निर्यात बैंक के बीच होने वाले समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
राष्ट्रपति 'मेकांग-गंगा कोऑपरेशन (एमजीसी) एशियन ट्रेडीशनल टेक्सटाइल्स म्यूजियम' को लेकर होने वाले एक समारोह का अध्यक्षता करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications