पुलिस ने अगवा किशोर मुक्त कराया
पुलिस के मुताबिक अपहरणकर्ताओं के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर एक ढाबे पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि चार लोग फरार होने में सफल हो गए ।
भीलवाडा के पुलिस अधीक्षक उमेश दत्त ने बताया कि महिला की पहचान अनुपमा और पुरुष की ब्रजेश सिंह के रूप में की गई है। अपहरणकर्ताओं के पास से एक वैन भी बरामद की गई है। फरार हुए चारों अपराधियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए दोनों लोगों ने बताया है कि उन्होंने 10 लाख की फिरोती मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications