कुरान और बाइबिल की प्रतियां जलाता दिख रहा आस्ट्रेलियाई
एक वेबसाइट ब्रिस्बेनटाइम्स डॉट कॉम डॉट एयू ने सोमवार को कहा कि क्वींसलैंड यूनीवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के एलेक्स स्टीवर्ट ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह इन दिनों विश्वविद्यालय से छुट्टी पर है।
शुक्रवार को यू ट्यूब पर लोड किए गए 12 मिनट के वीडिया के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
आस्ट्रेलियाई इस्लामी संगठन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुस्लिम समुदाय से शांति बनाए रखने की अपील की है।
कैथोलिक चर्च क्यूयूटी और क्वींसलैंड लॉ सोसायटी ने भी इस घटना की निंदा की है।
आस्ट्रेलियाई इस्लामी संगठन के अध्यक्ष शेख मुहम्मद वाहिद ने कहा इस घटना से मुसलमानों को ठेस पहुंचा है लेकिन उन्होंने मुसलमानों से बदले की कार्रवाई नहीं करने की बात कही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications