तेलंगाना समर्थकों का नायडू के काफिले पर पथराव

नायडू के चालक ने पथराव से बचने को लिए कार को तेजी से आगे बढ़ाया। इस तरह नायडू को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नायडू महबूबनगर जिले की ओर जा रहे थे। वहां उनका समस्याओं से जूझ रहे किसानों से मिलने का कार्यक्रम था। उर्वरकों की आपूर्ति कथित तौर पर नहीं होने के कारण जिले के किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।

रंगारेड्डी जिले में टीडीपी प्रमुख को कई जगहों पर तेलंगाना समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। समर्थकों ने 'नायडू वापस जाओ' के नारे लगाए।

पूर्व मुख्यमंत्री नायडू का संबंध राज्य के रायलसीमा क्षेत्र से है। नायडू के तेलंगाना विरोधी होने के कारण उन्हें समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

पारगी में उस समय समस्या खड़ी हो गई जब नायडू पार्टी विधायक हरीश्वर रेड्डी के यहां नास्ते के लिए रूके। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो गए और नायडू के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और विधायक के घर में घुसने की कोशिश करने लगे। उनकी टीडीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस से झड़प भी हुई।

नायडू जब रेड्डी के घर से निकल रहे थे तब प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर पथराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नायडू के चालक ने काफी तेज गति से कार को भगाया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पथराव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+