आईआईएम इंदौर के छात्र की डूबने से मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईआईएम द्वितीय वर्ष का छात्र विनोद वर्मा अपने मित्रों के साथ रविवार को शीतला माता फॉल पिकनिक मनाने गया था। शाम के समय सभी नहा रहे थे, तभी विनोद डूबने लगा। विनोद को साथियों ने बचाने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली।
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पी. वी. शुक्ला ने आईएएनएस को बताया कि विनोद के शव को लगभग 20 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications