जबलपुर में स्टेट बैंक की इमारत में आग लगी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह पुल नम्बर दो के समीप स्थित बैंक की ऋण शाखा की इमारत में अचानक आग लग गई। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया जा सका। इसमें अग्निशमन दस्ते के चार दमकल वाहन लगे थे।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में कंप्यूटर, प्रिंटर, एयर कंडीशनर तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इसमें कितना नुकसान हुआ है, अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications