रामदेवरा मेले में पहुंचे 20 लाख श्रद्धालु

जयपुर, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में चल रहे 626वें मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाबा रामदेवरा मेले में श्रावण शुक्ल पक्ष से अब तक करीब 20 लाख से अधिक दर्शनार्थी बाबा की समाधि के दर्शन कर चुके हैं।

मेले में रविवार को भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। मेले में सुबह से ही श्रद्धालु (जातरू) 'बाबा रामसा पीर' की समाधि के दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में इंतजार करते रहे।

जातरू कतारों में खड़े-खड़े बाबा रामसा पीर के जयकारे लगा रहे थे। मेले के तीसरे दिन रविवार को लगभग एक लाख यात्रियों ने द्वारकाधीश के अवतार बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए और खुशहाली की कामना की।

मेलाधिकारी एवं पोकरण के उपखण्ड अधिकारी पीसी गुप्ता ने बताया कि भाद्रपद सुदी एकम से अब तक करीब छह लाख जातरुओं ने चमत्कारी बाबा रामसा पीर की समाधि के दर्शन किए हैं। उन्होंने बताया कि इस अंतरप्रांतीय बाबा रामदेवरा मेले में श्रावण शुक्ल पक्ष से अब तक करीब 20 लाख से अधिक दर्शनार्थी बाबा की समाधि के दर्शन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मेले को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जैसलमेर जिला के कलेक्टर गिरिराज सिंह कुशवाहा के निर्देशनुसार मेले को पांच जोन में विभक्त किया गया है। यहां चार मेला मजिस्ट्रेट तैनात हैं। वे मेला परिसर में भ्रमण कर दर्शनार्थियों के लिए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

गुप्ता ने बताया कि कतार में खड़े दर्शनार्थियों के लिए छाया-पानी की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस बार मेले में नोखा धर्मशाला से आगे तक टेंट लगाकर दर्शनार्थियों के लिए छाया की व्यवस्था की गई है, वहीं मंदिर समिति द्वारा लोहे की चद्दर के स्थायी शेड लगाए गए हैं। मेला परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। स्काउट बालचर भी इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+