वित्तीय समग्रता पर शोध किया जाए : प्रणब

कोलकाता, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय सांख्यकी संस्थान (आईएसआई) जैसी संस्थाओं से अधिक वित्तीय समग्रता मुहैया कराने पर शोध का आह्वान करते हुए वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि प्रमुख नीतिगत पहलों के लिए ठोस और सही आंकड़ा जरूरी है।

मुखर्जी ने यहां आईएसआई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मैंने संस्थान से कहा है कि यदि वह कुछ ऐसा शोध कर सकें, जो लोगों तक बैंकिंग सेवा पहुंचाने में मददगार हो तो अच्छा होगा।"

फिलहाल बैंकिंग सुविधा देश की ग्रामीण और अर्ध शहरी आबादी के दो-तिहाई से कम हिस्से को उपलब्ध है। मुखर्जी ने संस्थान से कहा कि वह वृहद वित्तीय समग्रता के लिए नवप्रवर्तन की संभावनाओं की तलाश करे।

मुखर्जी ने प्रमुख आर्थिक नीतिगत पहलों के लिए शोध और विकास को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "बगैर ठोस आंकड़े और सही विश्लेषण के प्रमुख नीतिगत पहलों का प्रतिपादन संभव नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+