चीन में फिर स्थापित होगा प्रसिद्ध ब्रिटिश स्कूल
महारानी विक्टोरिया ने 1859 में 'वेलिंग्टन कॉलेज' की स्थापना की थी। तियानजिन में स्थापित वेलिंग्टन कॉलेज इंटरनेशनल का निर्माण डिजाइन ब्रिटेन में बनी इसी स्कूल की शाखा से मिलता-जुलता था। ब्रिटेन के एक स्वतंत्र स्कूल के रूप में वेलिंग्टन कॉलेज की स्थापना की गई थी।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक नया स्कूल अगले साल अगस्त में छात्रों के लिए शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को 'ड्यूक ऑफ यॉर्क' ने इसका शुभारंभ किया। यह स्कूल फ्रांस के प्रसिद्ध रोकोको स्टाइल में बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications