सामूहिक गरारे के साथ विश्व कीर्तिमान बनाने की कोशिश

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की उम्मीद में रविवार को 300 से अधिक लोगों ने यहां एक साथ 30 सेकंड तक मुंह में द्रव लेकर गरारा किया।

यह आयोजन विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के साथ मिल कर लिस्टराइन की ओर से आयोजित किया गया। आयोजन में हिस्सा लेने वालों ने अपने मुख स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने का संकल्प लिया। गिनीज के प्रतिनिधि जैक ब्रोकबैंक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

एमटीवी के एंकर साइरस साहुकार ने संकल्प लेने के लिए भीड़ को उत्साहित किया।

जॉन्सन एंड जॉन्सन भारतीय कंज्यूमर डिवीजन के प्रमुख तुषार मर्देश्वर ने कहा, "वाकई में यह एक रोमांचक क्षण है। हम अपने सुगंधित तैलीय लिस्टराइन के साथ उपभोक्तओं को पूर्ण मुख स्वास्थ्य उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं और उम्मीद करते हैं कि यह आयोजन दंत देखभाल के बारे में उपभोक्ताओं में जागरूकता पैदा करेगा।"

आईडीए के महासचिव अशोक धोबले ने कहा, "भारत में मुख देखभाल मात्र दांत को ब्रश करने तक सीमित है। उन्नत मुख देखभाल के उत्पाद जैसे कि माउथवाश और डेंटल फ्लॉस पूर्ण मुख देखभाल का समाधान दे सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+