'पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक जगह है मेक्सिको'
आईपीआई की अंतरिम निदेशक एलिसन बेथल मैकेन्जी ने कहा, "वर्ष 2010 के पहले आठ महीनों के भीतर ही 52 पत्रकारों की उनके कार्य की वजह से हत्या हो चुकी है, जो पिछले साल आठ महीने में होने वाली हत्याओं से केवल चार कम है, लेकिन 52 का आंकड़ा भी बहुत होता है।"
आईपीआई वर्ल्ड कांग्रेस की 60वीं वर्षगांठ के दोरान मैकेन्जी ने कहा, "वर्ष 2010 के पहले आठ महीनों के भीतर अमेरिका के सबसे अधिक 20 मीडियाकर्मियों की हत्या हुई। मेक्सिको वर्तमान में मीडियाकर्मियों के लिए सबसे खतरनाक जगह है क्योंकि वहां जनवरी से अब तक 10 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है "
उन्होंने कहा, "पिछले साल कुल 110 मीडियाकर्मियों को अपनी ड्यूटी की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस वर्ष भी हम उसी आंकड़े की तरफ बढ़ रहे हैं।"
गौरतलब है कि आईपीआई इस वर्ष अपनी 60 वीं वर्षगांठ मना रही है। इस दौरान यहां हुए सम्मेलन में 60 देशों के 360 से अधिक पत्रकार और मीडिया विशेषज्ञ शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications