टिकटार्थियों से गुलजार हुए राजनीतिक दलों के कार्यालय

पटना, 13 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ यहां के राजनीतिक दलों के कार्यालयों में टिकटार्थियों का जमावड़ा आरंभ हो गया है। यही नहीं टिकटार्थियों के कारण बायोडाटा बनाने वाले की जहां चांदी हो गई है वहीं राजधानी पटना के होटल भी गुलजार हो गए हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इन कार्यकर्ताओं से मिल भी रहे हैं और उनका बायोडाटा ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सहित अन्य राजनीतिक दल के कार्यालयों में भी हुजूम उमड़ गया है। टिकटार्थियों की भीड़ में अधिकांश मुखिया और युवा शामिल हैं।

टिकट पाने की चाहत रखने वाले मुखियाओं का तो स्पष्ट कहना है कि अगर वे पंचायत चुनाव जीत सकते हैं तो विधानसभा चुनाव क्यों नहीं? भभुआ नगर परिषद के सभापति अमरदेव सिंह भाजपा का टिकट पाने की जुगाड़ में लगे हैं तो बेतरी पंचायत के मुखिया अजय सिंह भभुआ से जनता दल (युनाइटेड) का टिकट पाने के लिए पटना में जमे हुए हैं। अजय सिंह का कहना है, "पार्टी के लिए मेहनत किए हैं तो इसके बदले कुछ तो मिलना चाहिए।"

टिकटार्थियों की भीड़ होटलों और बायोडाटा बनाने वाले दुकानों में भी जुट रही है। यहां के लगभग सभी होटल भरे हुए हैं।

डाक बंगला चौराहा स्थित मारवाड़ी आवास गृह होटल के कैशियर पी़ क़े सिन्हा कहते हैं कि होटल में अग्रिम बुकिंग बंद है। वह कहते हैं कि चुनाव की घोषणा के बाद ही दो माह तक के लिए सारे कमरों की अग्रिम बुक हो चुकी है।

होटलों की बहुतायत वाले इलाके फ्रेजर रोड में टिकटार्थी नेताओं की भीड़ देखी जा रही है। यहां के होटलों में 150 से 3,000 रुपए तक के कमरे उपलब्ध हैं। टिकट के दावेदार ज्यादातर नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ पटना पहुंचे हैं। एक होटल के प्रबंधक कहते हैं कि होटलों में अग्रिम बुकिंग बंद है अगर लोग आ रहे हैं और कमरा खली रह रहा है तो मिल जा रहा है। वह कहते हैं कि चुनावी सीजन में प्रत्येक होटल वाला फायदा कमाना चाहता है।

पटना में अभी जो स्थिति है शायद ही ऐसा कोई होटल हो, जहां नेताओं की जमात नहीं जुटी हो। यही हाल बायोडाटा बनाने वाले दुकानों का भी है। इन दुकानदारों की तो चांदी हो गई है। एक दूकानदार का कहना है कि प्रतिदिन 15 से 20 लोग बायोडाटा बनवा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+