सेंसेक्स ने पार किया 19000 का आंकड़ा (लीड-1)
मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को खुलने के बाद ही तेजी का रुख देखा गया। सेंसेक्स ने 19000 के आंकड़े को पार करते हुए अन्य एशियाई बाजारों की बराबरी कर ली।
इससे पहले सेंसेक्स इस स्तर पर जनवरी 2008 में पहुंचा था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 45.65 अंकों की बढ़त के साथ 18,845.31 पर खुला। कारोबार शुरू होने के बाद यह 274.63 अंकों या 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 19,074.29 पर जा पहुंचा।
बीते गुरुवार को यह 18,799.66 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 0.85 अंकों की गिरावट के साथ 5639.20 पर खुला। कारोबार शुरू होने के बाद यह 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,716.55 पर था। निफ्टी गुरुवार को 5640.05 पर बंद हुआ था।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.74 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.94 प्रतिशत की बढ़त पर था।
देश के शेयर बाजार ईद-उल-फितर के कारण शुक्रवार को बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications