नशीले पदार्थो की तस्करी में शामिल ब्रिटिश सैनिक!
बीबीसी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस प्रकार की कुछ 'निराधार' खबरें आ रही हैं कि अफगानिस्तान में तैनात सैनिक सैन्य विमानों के जरिए नशीले पदार्थो को अफगानिस्तान से बाहर ले जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को ध्यान में रखते हुए कैंप बेस्टन और कंधार में मौजूद ब्रिटिश और कनाडाई सैनिकों की कथित संलिप्तता को लेकर जांच कराई जा रही है।
मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, "हम इन आरोपों को लेकर काफी सचेत हैं। यह आरोप हालांकि निराधार है, लेकिन इस तरह की सूचनाओं को हम काफी गंभीरता से लेते हैं और हमने अफगानिस्तान और ब्रिटेन में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।"
प्रवक्ता ने कहा, "सैनिकों की तरफ से हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। यदि कोई भी सैनिक नशीले पदार्थो की तस्करी में शामिल पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications