उप्र में सड़क हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा रोड पर हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। बस में कुल 63 यात्री सवार थे। बस में सवार लोग लखीमपुर खीरी जिले के निवासी थे और वे वृंदावन की यात्रा करके इलाहाबाद जा रहे थे।
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बस चालक को झपकी आ जाने के चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के समय ट्रक में कोई सवार नहीं था।
उन्होंने बताया कि मरने वालों में दो महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके से फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications