'कार्ला ब्रुनी ने पूर्व प्रेमियों को छुट्टियों के दौरान घर बुलाया'
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक खोजी पत्रकार बेसमा लाहौरी ने अपनी पुस्तक 'कार्ला, ए सिक्रेट लाइफ' में इन बातों का खुलासा किया है।
पुस्तक में दी गई जानकारियों के मुताबिक कार्ला के पूर्व प्रेमियों की सूची बहुत लंबी है, जिनमें प्रमुख रॉक स्टार मिक जैगर और एरिक क्लेप्टन शामिल हैं।
'कार्ला, ए सिक्रेट लाइफ' के मुताबिक फ्रांस की प्रथम महिला ब्रुनी ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अपने तीन पूर्व प्रेमियों को अतिथि के तौर पर अपने घर बुलाया था।
अपनी पुस्तक में लाहौरी लिखती हैं, "शादी के बाद से ही ब्रुनी किसी न किसी को अपने यहां बुलाकर निकोलस सरकोजी के लिए अतिरिक्त परेशानी खड़ी करती आई हैं। घर आने वालों में गायक, फोटोग्राफर, वकीलों के साथ साथ मीडिया और राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल होते हैं।"
लाहौरी ने यह भी दावा किया है कि वर्ष 2008 में एलिस पैलेस ने ब्रुनी-सरकोजी की छवि को बदलने के लिए एक मीडिया अभियान का आयोजन भी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications