बिहार में नक्सलियों का बंद, सुरक्षा व्यस्था चौकस
राज्य में त्योहारी मौसम के दौरान बंदी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लेागों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही ठप्प हो जाने से यात्रियों के सामने भारी मुश्किलें पैदा हो रही हैं।
राज्य में नक्सलियों के बंद के दौरान अब तक कहीं से कोई बड़ी वारदात की सूचना नहीं है। बंद के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने सोमवार को बताया कि पूर्व की नक्सली वारदातों से सबक लेते हुए इस बार काफी सतर्कता बरती जा रही है।
ठाकुर ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को सरकारी भवनों, खासकर विद्यालयों के भवनों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
रेलवे स्टेशनों तथा छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा रेलवे पटरियों की निगरानी की जा रही है। रेलवे विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बंद को लेकर सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने सोमवार को 12 बजे रात से ही बिहार सहित सात राज्यों में 48 घंटे के बंद का एलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications