दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 2 जवान शहीद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह हमला जिले के भेज्जी पुलिस थाने के निकट सोमवार की सुबह हुआ।
दंतेवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. आर. पी. कल्लूरी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए।"
उन्होंने कहा कि और हमलों की संभावनाओं के मद्देनजर घटनास्थल पर सुरक्षाबलों को भेजा गया है। उनके मुताबिक लगभग दर्जन भर नक्सली अभी भी इलाके में मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications