नक्सलियों ने झारखण्ड में रेल पटरी उड़ाई
धनबाद रेल डिविजन के जनसंपर्क अधिकारी अमरेंद्र दास ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने तड़के 1.50 बजे करमाबांध के निकट रेल की पटरियां उड़ा दी। इसकी वजह से तीन राजधानी एक्सप्रेस सहित 30 रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हुआ है।"
विस्फोट के चलते जिन रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है उनमें हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, एलटीटीई-हटिया एक्सप्रेस और गंगा-सतलुज एक्सप्रेस प्रमुख हैं।
दास ने कहा कि रेल पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने अपने नेता चेरूकुरी राजकुमार ऊर्फ आजाद की हत्या के विरोध में सात राज्यों में 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications