अमेरिका दूतावास द्वारा लखनऊ में आयोजित इफ्तार पार्टी में हंगामा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को मुसलमानों के एक संगठन के कई सदस्यों को अमेरिकी दूतावास की तरफ से एक पांच सितारा होटल में दी गई रोजा इफ्तार पार्टी में व्यवधान डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया। लखनऊ के होटल क्लार्क्स अवध में बुधवार शाम को अमेरिकी दूतावास की तरफ से बुलाई गई रोजा इफ्तार पार्टी शुरू होने से पहले होटल के बाहर हुसैनी टाइगर्स लखनऊ शिया संगठन के बैनर तले सैकड़ों सदस्यों ने पार्टी को बंद करने के मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

हजरतगंज थाने की पुलिस के मुताबिक 'अमेरिका विरोधी नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि अमेरिका दुनियाभर के मुसलमानों के खिलाफ साजिश में लिप्त है। ऐसे में उसे ये रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित नहीं करने देनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि पार्टी को बंद कराने की कोशिश कर रहे दो दर्जन से अधिक प्रदशर्नकारी हिरासत में लिये गये।

उधर हुसैनी टाइगर्स के नेता शमील शम्सी ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ साजिश कर रहे अमेरिका को रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित करने का कई हक नहीं है।। अमेरिकी दूतावास की तरफ से रोजा इफ्तार का यह आयोजन जले में नमक लगाने जैसा है। हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लखनऊ की पाक धरती पर अमेरिका से जुड़ा जो भी कार्यक्रम होगा हम उसका मुखर विरोध करेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रोजा इफ्तार पार्टी तय समय पर शुरू हुई। उसका कहना था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल का प्रयोग नहीं किया गया, वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई सदस्य घायल हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+