अर्जुन मुंडा 11 को लेंगे शपथ

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन और 'आल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन' (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ मुंडा गुरुवार दोपहर करीब 12.40 बजे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुंडा ने संवाददाताओं से कहा, "राज्यपाल ने अनौपचारिक रूप से हमें बुलाया था और उन्होंने जानना चाहा कि हम कब शपथ ग्रहण करेंगे। हमने 11 सितम्बर को शपथ ग्रहण करने का सुझाव दिया है। हमें जब औपचारिक रूप से आमंत्रित किया जाएगा, तो हम राजभवन को सूचित कर देंगे।"
मुंडा के 11 सितम्बर को दिन में 11 बजे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। सोरन और महतो भी उसी दिन उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले सकते हैं। विश्वास मत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications