यूपी के पीलीभीत में मालगाड़ी पटरी से उतरी
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बुधवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने से पीलीभीत-बरेली रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया और इस व्यस्त मार्ग पर आवागमन ठप पड़ गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पीलीभीत जिले के ललउलीखेड़ा हाल्ट पर आज सुबह बरेली की तरफ से आ रही खाली मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।
पीलीभीत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बताया कि डिब्बे के पटरी से उतरने से करीब 400 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। एकल लाइन (सिंगल लाइन) होने के कारण इस रेलमार्ग पर रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचकर रेलमार्ग को ठीक कर रहे हैं लेकिन उसे चालू होने में काफी समय लगेगा। रेलमार्ग बाधित होने के कारण फिलहाल दो-तीन रेलगाड़ियां पीलीभीत और बरेली के स्टेशनों पर खड़ी हैं। सिंह ने कहा कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेल अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications