7 राज्य चाहते हैं 36 नदियों का जुड़ाव
केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (एनडब्ल्यूडीए) को सात राज्यों से अंतर्राज्यीय संपर्क संबंधी 36 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
जो राज्य आने शासन क्षेत्र में स्थित नदियों के आपस में जुड़ाव चाहते हैं, वे हैं- महाराष्ट्र, गुजरात, झारखण्ड, उड़ीसा, बिहार, राजस्थान एवं तमिलनाडु।
मंत्रालय ने फिलहाल 12 परियोजनाओं के बारे में पूर्व-संभाव्यता अध्ययन पूरा कर लिया है तथा अन्य परियोजनाओं की संभाव्यता की जांच कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications