भोपाल में बेशकीमती मुद्रा की लूट
भोपाल, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों ने एक होटल में ठहरे मुद्रा संग्रहकर्ता सी. पी. गुप्ता से बेशकीमती विदेशी मुद्राओं के साथ 70 हजार रुपये लूट लिए।
पुलिस के अनुसार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बिंदल होटल मे दिल्ली के मुद्रा संग्रहकर्ता गुप्ता को तीन बदमाशों ने कमरे में बंधक बनाकर लूट लिया। गुप्ता के मुताबिक उनके पास कई देशों की विदेशी मुद्राओं के अलावा 70 हजार रुपये थे जो बदमाशों ने लूट लिए।
गुप्ता ने बताया है कि बदमाश उनके कमरे में आए और उनके हाथ चादर से बांध दिए । इसके बाद उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया और मुद्रा व नगदी एक बैग में भरकर चंपत हो गए।
पुलिस के हाथ होटल मे लगे सीसीटीवी कैमरे से कुछ ऐसे फुटेज लगे है, जिसमें बदमाश नजर आ रहे है। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने फुटेज मिलने की पुष्टि करते हुए बताया है कि बदमाशों को पकड़ने में यह फुटेज मददगार साबित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications