अयोध्या मामले पर फैसला 24 सितंबर को
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के रजिस्ट्रार की ओर से बुधवार अपराह्न् नोटिस जारी कर इस आशय की घोषणा की गई।
रजिस्ट्रार की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, "विशेष खण्डपीठ द्वारा 24 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा।"
न्यायमूर्ति एस.यू.खान, न्यायमूर्ति डी.वी.शर्मा और न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल की तीन सदस्यीय खण्डपीठ ने लंबे समय से लंबित इस मामले की सुनवाई जुलाई महीने में पूरी की और अपना फैसला सुरक्षित कर लिया।
उसके बाद से न केवल फैसले की तारीख को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, बल्कि इसके धार्मिक और राजनीतिक परिणाम पर भी, क्योंकि यह मुद्दा देश की राजनीति को प्रभावित करता रहा है।
अभी तक यह माना जा रहा था कि फैसला 17 सितंबर को सुनाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications