मप्र में बस नदी में गिरी, 15 शव बरामद (लीड-2)
पुलिस के अनुसार नेमावर से चापड़ा की ओर एक निजी बस जा रही थी। खातेगांव थाना क्षेत्र में बागदी नदी के पुल पर पानी बह रहा था उसके बावजूद चालक ने नदी पार करने की कोशिश की । इसी कोशिश में संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में गिर गई। बस मे 70 से ज्यादा यात्री सवार थे।
उज्जैन के पुलिस महानिरीक्षक पवन जैन ने आईएएनएस को बताया है कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 15 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दस यात्रियों को बचा लिया गया है। बाकी लापता यात्रियों की तलाश जारी है।
बस के बागदी नदी में गिरने की खबर के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी और राहत एवं बचाव दल मैाके पर पहुंच गए हैं। राहत व बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। लापता यात्रियों की तलाशी जारी है।
बुधवार को अमावस्या थी और बड़ी तादाद में लोग नेमावर नर्मदा नदी में स्नान करने गए थे। बस में ज्यादा लोगों के सवार होने की यही वजह है। बस में स्कूली बच्चे और शिक्षक भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications