मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका में खदानें खरीदेगी एनएमडीसी
सीआईआई के एक सम्मेलन के दौरान कंपनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक राणा सोम ने कहा, "हमने विदेशों में संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए टाटा स्टील के साथ समझौता किया है। हम टाटा स्टील के साथ मोजाम्बिक में कोयला खदानों का अधिग्रहण करेंगे।"
उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका में हमने एक संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है। पहले हमने समझौता किया था अब इसे हमने एक संयुक्त उपक्रम में तब्दील कर दिया है। इस उपक्रम का नाम कोपानो-एनएमडीसी मिनरल्स लिमिटेड है।"
हमने इस संयुक्त उपक्रम की स्थापना के लिए एक सितंबर को जोहान्सबर्ग में हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य दक्षिण अफ्रीका और पड़ोसी जिम्बाव्बे में खदानों का अधिग्रहण करना है।
सोम ने कहा कि एनएमडीसी ने लौह अयस्क, कोयला, रॉक फास्फेट और पोटास के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है।
रूस में कोलमार खदानों के बारे में उन्होंने कहा, "यहां हमने औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। यहां 10 करोड़ टन से ज्यादा कोयले के भंडार हैं। हमें स्थानीय या अन्य सहयोगियों के साथ संपत्तियों का बटबारा करने की छूट है। यहां चार खदानें हैं जिनमें से एक में काम चल रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications