मप्र में बस नदी में गिरी, 10 यात्री बचाए गए (लीड 1 )
पुलिस के अनुसार बस नेमावर से चापड़ा की ओर जा रही थी। खातेगांव थाना क्षेत्र में बागदी नदी के पुल पर पानी बह रहा था उसके बावजूद चालक ने नदी पार करने की कोशिश की। इसी कोशिश मे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में गिर गई। बस में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। ग्रामीणों की मदद से 10 यात्रियों को बचा लिया गया है।
बस के नदी में गिरने की खबर के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और राहत व बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। लापता यात्रियों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications