देगंगा में सेना का फ्लैग मार्च
संघर्ष के बाद इलाके में व्याप्त तनाव को समाप्त करने तथा लोगों में भरोसा कायम करने के लिए कम से कम 200 जवानों ने फ्लैग मार्च किया। ये जवान मंगलवार से ही इलाके में तैनात थे।
सोमवार की रात एक गांव में स्थानीय विवाद को लेकर दो गुटों की बीच संघर्ष शुरू हो गया। यह संघर्ष मंगलवार को पड़ोस के गांवों में भी फैल गया। संघर्ष के दौरान दो पुलिस अधिकारियों सहित 30 लोग घायल हो गए।
उपद्रवियों ने कई घरों और पांच वाहनों में आग लगा दी और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "स्थिति अब नियंत्रण में है। द्रुत कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों को भी तैनात किया गया है।" इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications