कोयला मंत्रालय ने 97 कोयला क्षेत्र वापस लेने की चेतावनी दी
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "मंत्रालय विभिन्न कंपनियों को आवंटित किए गए 93 कोयला और चार लिग्नाइट क्षेत्रों को विकसित नहीं किए जाने पर इन्हें वापस लेने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करेगा।"
मंत्रालय ने कहा कि खनन कंपनियां आवंटित क्षेत्रों को विकसित करने के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों को लागू करने में असफल रही हैं।
बयान में कहा गया, "इन 93 क्षेत्रों में से 45 सरकारी कंपनियों को दिए गए हैं और बाकी 48 निजी कंपनियों को आवंटित किए गए हैं।"
मंत्रालय ने कहा, "सरकार ने कोयला संसाधनों से युक्त 207 कोयला क्षेत्रों को विकसित करने के लिए इनका आवंटन किया था।" सभी चार लिग्नाइट क्षेत्र निजी कंपनियों को दिए गए हैं।
इसके अलावा मंत्रालय ने अन्य 23 निजी और सरकारी कंपनियों को आवंटन से बचने के लिए आवंटित क्षेत्रों को जल्द विकसित करने का सुझाव दिया है।
कोयले की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सरकार उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications