11 इंजीनियरिंग छात्रों पर धोखाधड़ी का आरोप(लीड-1)
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि अनिवासी भारतीयों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कॉलेज में छापा मारा।
चण्डीगढ़ सीबीआई के उप महानीरिक्षक महेश अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया,"पिछले कुछ दिनों के दौरान अनिवासी भारतीयों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश में जाली दस्तावेज जमा कर प्रवेश लेने के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के बाद हमने छापेमारी की कार्रवाई की। "
उन्होंने बताया,"छापे के दौरान कुछ छात्रों के प्रस्तुत किए गए दस्तावेज गलत पाए गए हैं। 11 छात्रों पर धोखाघड़ी करने का आरोप है। कई छात्रों के प्रस्तुत दस्तावेजों के बारे में जांच की जा रही है।"
सीबीआई सूत्रों ने कहा कि इस बात की शिकायतें मिलीं थीं कि कॉलेज के अधिकारी अनिवासी भारतीयों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश में अनियमितताएं कर रहे थे। पीईसी क्षेत्र का अग्रणी इंजीनियरिंग संस्थान है और चण्डीगढ़ प्रशासन द्वारा संचालित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications