केरल में शराब से हुई मौतों की न्यायिक जांच के आदेश
मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए अच्युतानंदन ने कहा सरकार ने इस मामले की जांच कराने के लिए केरल उच्च न्यायालय से एक न्यायाधीश को नियुक्त करने की अपील की है।
उन्होंने कहा, "अगर इस मामले में उच्च न्यायालय से एक न्यायाधीश नहीं मिलते हैं, तो हम कोई दूसरा रास्ता देखेंगे। शराब पीकर मरने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। जिनकी आंखों की दृष्टि चली गई है उन्हें चार लाख रुपये दिए जाएंगे।"
अच्युतानंदन ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी पीड़ितों के इलाज का खर्च और मरने वाले व्यक्तियों के बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होगी। जहरीली शराब पीकर मरने वालों में पांच तमिलनाडु और एक व्यक्ति आंध्र प्रदेश का है। शराब पीने वाले सभी श्रमिक थे।
इस घटना के बाद मलाप्पुरम और पलक्कड़ जिले में नशीले पेय टोडी की दुकानों को बंद कर दिया गया है। इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications