जेठवा हत्याकांड: में सांसद के भतीजे को हिरासत में भेजा
मुंबई जाने के लिए विमान में सवार होने जा रहे शिवा को मंगलवार को राजकोट से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शिवा को अहमदाबाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डी. एस. त्रिवेदी के समक्ष पेश करके 14 दिन की हिरासत की मांग की थी।
न्यायालय ने मामले में पूछताछ के लिए 12 दिन की पुलिस हिरासत को मंजूरी दी है। इस मामले में अब तक चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में एक पुलिस कांस्टेबल बहादुर सिंह बढ़ेर, हमले के वक्त मोटर साइकिल सवार हमलावरों में से एक पचेन शिवा और एक अन्य आरोपी संजय चौहान को गिरफ्तार किया गया है।
अमित जेठवा के पिता भीखूभाई जेठवा ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे की हत्या में जूनागढ़ के भाजपा सांसद का हाथ है। जेठवा को 20 जुलाई को गुजरात उच्च न्यायालय के करीब दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications