पेंगुइन ने 'मैन बुकर' पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा की
कंपनी ने यहां एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि हॉवर्ड जैकोबसन की किताब 'द फिंक्लर क्वेश्चन', पीटर कैरी की किताब 'पैरट एंड ओलिवर' और डैमन गैलगुट की किताब 'इन ए स्ट्रेंज रूम' पुरस्कार के लिए नामित हुई हैं।
इस साल के 'मैन बुकर' पुरस्कार के लिए छह किताबें चुनी गई हैं। तीन अन्य किताबें एम्मा डोनोग्यू की 'रूम', एंड्रिया लेवी की 'द लांग सांग' और टॉम मैककार्थी की 'सी' हैं।
बारह अक्टूबर को लंदन के गिल्डहॉल में आयोजित पुरस्कार समारोह में विजेता की घोषणा की जाएगी।
आस्ट्रेलियाई लेखक पीटर कैरी पहले भी दो बार यह पुरस्कार जीत चुके हैं। पहले उन्हें 1988 में 'ऑस्कर एंड ल्यूसिंडा' और फिर 2001 में 'ट्रू हिस्ट्री ऑफ द केली गैंग' के लिए पुरुषों का बुकर पुरस्कार मिला था।
दक्षिण अफ्रीकी लेखक डैमन गैलगुट पहले भी 2003 में अपनी किताब 'द गुड डॉक्टर' के लिए इस पुरस्कार के लिए नामित हुए थे जबकि हॉवर्ड जैकोबसन दो बार 2006 में 'कैलूकी नाइट्स' और 2002 में 'हूज सॉरी नाउ?' के लिए नामित हो चुके हैं।
विजेता को 50,000 पाउंड का एक चेक मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications