विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे नीतीश
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा, "मेरी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं है। आखिर जरूरत ही क्या है, मैं तो एमएलसी हूं ही।"
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि चाहे जो हो, कांग्रेस में एक खासियत तो है ही कि जो एक नेता बोलता है, वहीं सभी नेता बोलते हैं। कांग्रेस के किसी भी नेता से अगर कुछ पूछिए तो वह 'मनरेगा-मनरेगा' रटने लगेगा।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार को अतिरिक्त क्या मिला है जो कांग्रेस के सभी नेता यहां आकर कह रहे हैं कि बिहार का विकास केंद्र के पैसों से हुआ है।
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में हुई खामियों के कारण ही आज रेल दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके बाद नीतीश ने जनता दल (युनाइटेड) कार्यालय में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications