सवा लाख मोदकों के बीच विराजे गणपति
पिछले दो दिन से इसके लिए कुल सवा लाख मोदक तैयार किए जा रहे थे। इनमें 251 किलो भार के तीन मोदक, पांच मोदक 51 किलो के, 21 मोदक 21 किलो के, 108 मोदक 1.25 किलो के व अन्य साधारण मोदकों की झांकी सजाई गई।
गणेश जी के इस मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। इससे पहले महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में गणेशजी को फूलों के झरोखे में विराजमान किया गया और उनकी मंगला आरती की गई।
मंदिर में शाम को लोगों को सवा लाख मोदकों का प्रसाद बांटा जाएगा। गुरुवार को भगवान गणेश का श्रृंगार किया जाएगा और उसी शाम कथक नृत्य का शुभारंभ होगा। शुक्रवार को मेहंदी पूजन व सिंजारा की रस्में होंगी। इस अवसर पर शुक्रवार शाम सात बजे भगवान गणेश का विशेष श्रंगार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications