सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के और ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराने के आश्वासन के बाद बुधवार को यहां रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली।
सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार सुबह एक मरीज की मौत के बाद उसके नाराज रिश्तेदारों ने कुछ महिला चिकित्सकों और नर्सो से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। मरीज को डेंगू होने का संदेह था। अस्पताल में एक महीने के भीतर दूसरी बार हड़ताल हुई है।
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह एक मरीज की मौत के बाद उसके नाराज रिश्तेदारों ने कुछ महिला चिकित्सकों और नर्सों से दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। मरीज को डेंगू होने का संदेह था।
चिकित्सक ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रशासन ऐसमा लागू करने की तैयारी में था, लेकिन इसकी नौबत नहीं आयी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications