पूर्व प्रमुख हर्ड के ओरेकल जाने पर एचपी ने ठोंका मुकदमा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एचपी के एक प्रवक्ता ने कहा, "एचपी की गोपनीय व्यापारिक सूचनाओं की सुरक्षा के लिए मार्क हर्ड सहमत थे और उन्होंने इसके लिए कंपनी द्वारा तैयार एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।"

सिलिकॉन वैली के मध्य में स्थित सांता क्लारा सुपीरियर कोर्ट में यह मुकदमा दायर किया गया है। यौन दुर्व्यवहार के एक आरोप की जांच के बाद एचपी से अपमानजनक विदाई के एक हफ्ते बाद ही सोमवार को हर्ड (53 वर्ष) को ओरेकल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हर्ड को यौन दुर्व्यवहार के आरोपों से बरी कर दिया गया लेकिन उनके खर्चो में अनियमितताएं पाईं गईं। इसके बाद एचपी के बोर्ड ने उनको पद छोड़ने को कहा।

हर्ड को नौकरी से हटने के लिए 3.5 करोड़ डॉलर का पैकेज दिया गया लेकिन उनको एचपी के व्यापार की गोपनीय सूचनाओं को उजागर नहीं करने के लिए एक गोपनीय समझौते पर हस्ताक्षर करने पड़े।

हर्ड की नियुक्ति की घोषणा के बाद ओरेकल के शेयरों के मूल्य में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई, क्योंकि निवेशकों का मानना है कि इससे एचपी के खिलाफ ओरेकल की क्षमता बढ़ सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+