जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में 2 की गिरफ्तारी (लीड-1)
महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर. आर. पाटील ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक की शिनाख्त हिमायत बेग और दूसरे की बिलाल के रूप में की गई है। हिमायत को पुणे और बिलाल को नासिक से दबोचा गया।
पाटील ने बताया कि पुलिस को उनके कब्जे से आरडीएक्स भी बरामद हुआ है।
एक अधिकारी ने बताया कि गत 13फरवरी में हुए इस विस्फोट के करीब आठ महीने बाद ये गिरफ्तारियां आतंकवाद-निरोधक दस्ते (एटीएस)ने की।
जर्मन बेकरी में यह विस्फोट वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर हुआ था। इस विस्फोट में हताहत होने वालों में चार विदेशी नागरिक भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications