देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 65 करोड़ के पार
नई दिल्ली। देश में जुलाई महीने में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 65.24 करोड़ हो गई है। जुलाई महीने में 1.69 करोड़ लोग नए मोबाइल उपभोक्ता बने हैं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) के मुताबिक मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या जून महीने के 63.55 करोड़ से बढ़कर जुलाई में 65.24 करोड़ हो गई। जबकि लैंडलाइन फोन सहित कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या 68.83 करोड़ हो गई।
जुलाई में भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 26 लाख की वृद्धि के साथ कुल 13.92 करोड़ हो गई। रिलायंस कम्युनिकेशन के ग्राहकों में इस महीने 25 लाख की वृद्धि हुई इसके कुल ग्राहकों की संख्या 11.33 करोड़ हो गई। जबकि वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या 24 लाख की वृद्धि के साथ 11.14 करोड़ हो गई।
आंकड़ो के मुताबिक देश में ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या में जून महीने के 94.5 लाख ग्राहकों से बढ़कर जुलाई में 97.7 लाख ग्राहक हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications