जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में 2 गिरफ्तार
मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पुणे की जर्मन बेकरी में हुए विस्फोट के सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक व्यक्ति पुणे और दूसरा नासिक का रहने वाला है। यह जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर. आर. पाटिल ने बुधवार को दी।
एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारियां आतंकवाद-निरोधक दस्ते ने की।
गत 13फरवरी में हुए इस विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications