सेवानिवृत सैन्यकर्मियों के लिए आयोग बने: न्यायालय
न्यायालय ने कहा कि इस आयोग की अध्यक्षता के लिए सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को प्राथमिकता दी जाए।
समान पद-समान पेंशन की मांग करने वाली सैन्य कर्मियों की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को यह सुझाव दिया।
न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू और न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर की खंडपीठ ने नौकरशाही द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों की शिकायतों की सुनवाई न किए जाने पर दुख व्यक्त किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नौकरशाही की उदासीनता का विरोध करने के लिए अपने मैडल वापस कर दिए हैं और विकलांग होने पर लगाए गए अपने कृत्रिम अंग जला दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications